Jamshedpur Chhath Puja 2026: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में 25वें छठ महोत्सव की तैयारी तेज, 15 नवंबर को खुलेंगे घाट के प्रवेश द्वार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur Chhath Puja 2026: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में 25वें छठ महोत्सव की तैयारी तेज, 15 नवंबर को खुलेंगे घाट के प्रवेश द्वार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में 25वें छठ महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महापर्व छठ को लेकर मंदिर परिसर के दोनों तालाबों की सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक विद्युत सजावट का काम अंतिम चरण में है। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। छठ घाट के सभी प्रवेश द्वार 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे खोल दिए जाएंगे। घाट पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढे : TMH Jamshedpur में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, शुरू हुई मुफ्त ‘सेवा सवारी’; चार नई सुविधाओं का उद्घाटन

छठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को भालूबासा स्थित एक होटल में सूर्य मंदिर समिति की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी और मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

सूर्य मंदिर के दोनों तालाबों की हो रही सफाई और सजावट

प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर समिति इस वर्ष 25वां छठ महोत्सव मना रही है। महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति के सदस्य पूरी तत्परता से तैयारियों में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर स्थित दोनों तालाबों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। सफाई के बाद तालाबों की सतह पर पेंटिंग का काम किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद तालाबों में स्वच्छ जल भरा जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है। छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।

मंदिर आने-जाने वाले रास्तों की सफाई भी कराई जा रही है। श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए मंदिर समिति के स्वयंसेवक लगातार सेवा में तैनात रहेंगे।

15 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेंगे सभी प्रवेश द्वार

मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे सूर्य मंदिर परिसर के सभी प्रवेश द्वार खोल दिए जाएंगे। घाट पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम अर्घ्य के अवसर पर 15 नवंबर को संध्या 7 बजे से सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आँखी दास, करीना पांडेय और सावित्री पांडेय देंगी प्रस्तुति

छठ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायिका आँखी दास, करीना पांडेय और सावित्री पांडेय अपनी प्रस्तुति देंगी। इनके साथ स्थानीय कलाकार भी भक्ति संगीत, छठ गीत, लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगे।

समिति के महासचिव ने शहरवासियों और संगीत प्रेमियों से 15 नवंबर को शाम 7 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

1100 जरूरतमंद छठ व्रतियों को मुफ्त मिलेगी पूजन सामग्री

सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि समिति की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके तहत 14 नवंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 1100 जरूरतमंद व्रतियों को छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कार्य के लिए पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर व्रतियों की पहचान कर उनकी सूची मंदिर समिति को सौंपेंगे, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक पूजन सामग्री पहुंचाई जा सके।

रघुवर दास के मार्गदर्शन में हो रहा आयोजन

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25वें छठ महोत्सव का आयोजन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास तथा संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। महोत्सव में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत शहर के कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।

सूर्य मंदिर समिति के अनुसार, छठ महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version