Jamshedpur Janmashtami 2026: सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक मनेगा जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी

By Sanjana Das

Published :

Follow
Jamshedpur Janmashtami 2026: सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक मनेगा जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित प्रसिद्ध सूर्यधाम में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। सूर्य मंदिर समिति की ओर से 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढे : 40 DSP-इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट से बढ़ी पुलिस विभाग की चिंता, कानून-व्यवस्था पर असर

आयोजन को लेकर सोमवार को भालूबासा स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

रघुवर दास होंगे मुख्य अतिथि

समिति के अनुसार, महोत्सव में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

जन्माष्टमी पर होगी विशेष पूजा और महाआरती

जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना, हवन, भव्य श्रृंगार और महाआरती होगी। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर विशेष भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

बच्चों और युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं

महोत्सव के दौरान बच्चों और युवाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। 2 सितंबर को शाम 5 बजे बिरसा मुंडा टाउन हॉल में ‘बाल राधा-कृष्ण सजाओ’ प्रतियोगिता का ऑडिशन होगा। इसके बाद 3 सितंबर को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं का ग्रैंड फिनाले 4 सितंबर को सूर्य मंदिर परिसर में होगा।

बाल राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में मिलेंगे 7 हजार रुपये

महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि ‘बाल राधा-कृष्ण सजाओ’ प्रतियोगिता में अधिकतम 10 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को क्रमशः 7 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 20 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

मंदिर परिसर से मिल रहा नामांकन फॉर्म

सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए नामांकन फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। इच्छुक प्रतिभागी सूर्य मंदिर परिसर से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सूर्य मंदिर समिति की ओर से अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version