---Advertisement---

24 घंटे में जमशेदपुर में 85 मिमी हुई बारिश, स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी खतरे की निशान से ऊपर बह रही

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव एवं रांची से गुजर रहे मॉनसून टर्फ के चलते जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में कल शुक्रवार से से मूसलाधार बारिश शुरू हो रही है। इसका प्रभाव 25 अगस्‍त तक रहेगा। इसके चलते शुक्रवार से शुरू हुए बारिश शनिवार सुबह तक जारी रहा। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

ये भी पढ़े : अगले चार दिनों तक कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, सफर पर निकलने से पहले चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी रही। जिले के दो नदियां स्वर्णरेखा एवं खरखाई खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। खरखाई डेंजर लेवल से 1.5 मीटर ऊपर बह रही है जबकि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 0.14 मीटर ऊपर बह रहा। जिला प्रशासन ने दोनों नदियों के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने के अपील की है।

मौसम विभाग के शनिवार सुबह 10 बजे तक जारी आंकड़े के अनुसार 24 घंटे में जमशेदपुर में कुल 85.2 मिमी बारिश हुईं। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार के चंदवा में 205 मिमी, दूसरे स्थान पर पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर में 186 मिमी, गुमला 162 मिमी, चतरा के मयूरहंड में 136 मिमी, रांची में 120 मिमी बारिश हुई है।

जिला प्रशासन के मुताबिक मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी का वर्तमान जल स्तर 121.64 मीटर है। जबकि डेंजर लेवल 121.50 मीटर है। वही खरकई नदी का वर्तमान जलस्तर 130.15 मीटर है, जबकि डेंजर लेबल 129 मीटर है।
मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इसके बाद अगले 3 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। जमशेदपुर में आज का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां 24 घंटे में 3.4 डिग्री तापमान की कमी आई है।

न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां भी 24 घंटे में 1.2 डिग्री तापमान की कमी आई है। हवा में नमी की मात्रा यानी आर्द्रता अधिकतम 97% एवं न्यूनतम 73% दर्ज किया गया। मालूम हो कि 1 जून 2025 से अब तक जमशेदपुर में कुल 1559.01 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान से 25% ज्यादा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version