Advertisement 2

जमशेदपुर भगत सिंह की 119वीं जयंती पर जेमको में श्रद्धांजलि सभा, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शहीद चौक

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर भगत सिंह की 119वीं जयंती पर जेमको में श्रद्धांजलि सभा, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शहीद चौक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर जेमको स्थित भगत सिंह शहीद चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने किया। इस दौरान युवाओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढे : Chakradharpur Durga Puja 2026: शांतिपूर्ण पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, नशेड़ियों पर होगी कानूनी कार्रवाई; विसर्जन पर नो एंट्री

कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित युवाओं ने भगत सिंह के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि आज देश जिस स्वतंत्रता का अनुभव कर रहा है, उसके पीछे भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों का संघर्ष और बलिदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजी शासन के सामने कभी झुकने से इनकार किया और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम और नई चेतना पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब युवा उनके साहस, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और देशहित के प्रति समर्पण को अपने जीवन में उतारें।

कार्यक्रम में रितेश झा, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह कामे, जगतार सिंह नागी, हैप्पी सिंह, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह काते, जोगिंदर सिंह सोनू, शरणजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, अमलेश रजक, मुरली मौर्य, गुरमीत सिंह लखन पाल, उज्जवल कुमार, राजू तिवारी और अकरम सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग और युवा साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “शहीद भगत सिंह अमर रहें”, “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version