जमशेदपुर मानगो में हाईवा की टक्कर से गिरे हाईटेंशन तार वाले दो बिजली पोल, बाल-बाल बचे लोग

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर: मानगो में हाईवा की टक्कर से गिरे हाईटेंशन तार वाले दो बिजली पोल, बाल-बाल बचे लोग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर के मानगो में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आदर्श नगर बस्ती में बिल्डिंग मटेरियल लदे एक हाईवा ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे हाईटेंशन तार लगे दो बिजली पोल गिर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पोल गिरते ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़े : बिहार में एक लाख युवाओं को प्रतिवर्ष एआई प्रशिक्षण

बिजली के पोल गिरने से इलाके में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, घटना मानगो थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बस्ती की है। शनिवार सुबह बिल्डिंग मटेरियल लेकर जा रहे हाईवा की बिजली के पोल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईटेंशन तार वाले दो पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े। घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे। ऐसे में बिजली के तार और पोल गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने हाईवा को घेरा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने हाईवा को घेरकर बस्ती में भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस ने हाईवा जब्त किया, बिजली व्यवस्था प्रभावित

घटना की सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त हाईवा समेत संबंधित वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। वहीं, बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त होने से इलाके की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस्ती में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की है। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version