सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्ति रस में डूबा जमशेदपुर, भजन संध्या में मनोज तिवारी ने बांधा समां

By Riya Kumari

Published :

Follow
सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्ति रस में डूबा जमशेदपुर, भजन संध्या में मनोज तिवारी ने बांधा समां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर हर हर महादेव संघ की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आए।

यह भी पढे : सोनारी के भूतनाथ मंदिर में महिला की 5 लाख की सोने की चेन गायब, भीड़ में चोरी का शक

भजन संध्या के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक एवं सांसद मनोज तिवारी रहे। उन्होंने अपने मधुर भजनों और शिव आराधना से जुड़े गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा परिसर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भजन संध्या का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और देर रात तक शिव भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हर हर महादेव संघ के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version