साथ रहने की इच्छा जताकर थाने पहुंचीं 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती, परिवार ने किया समझाने का प्रयास

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
jharia-woman-young-woman-want-to-live-together

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जब 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती एक साथ रहने की इच्छा जताते हुए थाने पहुंचीं। दोनों ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा और साथ रहने के फैसले पर कायम रहीं। पुलिस और परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़ी रहीं।

यह भी पढ़े : Jharkhand Voter List: जमशेदपुर में 3 अफगानी नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में मिले, SIR के दौरान खुलासा

मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी झरिया थाना पहुंचे। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रही है।

जिम में हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस के अनुसार, महिला और युवती की मुलाकात पिछले साल धर्मशाला रोड स्थित एक जिम में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि समय के साथ उनके बीच नजदीकी बढ़ी और अब वे अपनी इच्छा से एक साथ रहना चाहती हैं।

महिला ने पति से तलाक के लिए की है अर्जी

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय महिला का पहले प्रेम विवाह हुआ था और उसकी दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति से अलग होने के लिए न्यायालय में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर रखी है।

परिजनों के अनुसार, 7 जुलाई को महिला और युवती दोनों घर से चली गई थीं। करीब 10 दिनों तक दोनों बकरीहाट में रहीं। बाद में परिजन महिला को वापस घर ले आए थे। हालांकि, मंगलवार को दोनों फिर घर से निकल गईं।

एसएसपी से भी मिली थीं दोनों

बताया जा रहा है कि महिला और युवती ने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से भी मुलाकात की और साथ रहने की इच्छा जताई। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बरवाअड्डा क्षेत्र से दोनों को पकड़ा और झरिया थाना को इसकी सूचना दी। दोनों को झरिया थाना लाया गया।

बेटियों ने मां से घर लौटने की अपील की

थाने में दोनों परिवारों की मौजूदगी में पुलिस ने महिला और युवती को समझाने की कोशिश की। महिला की दोनों बेटियों ने भी अपनी मां से घर वापस लौटने की अपील की। हालांकि, महिला और युवती ने एक साथ रहने की अपनी इच्छा दोहराई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों और उनके परिवारों से बातचीत कर रही थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट