Advertisement 2

शनिवार को शाम 5 बजे थम जाएगा झारखंड निकाय चुनाव प्रचार का शोर, 23 फरवरी को मतदान

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : राज्य की 48 नगर निकायों में होनेवाले चुनाव के तहत शनिवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इसके बाद न तो सभा होगी न ही कोई जुलूस का आयोजन होगा। हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अंतिम दो दिन सभी प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगाएंगे। चुनाव प्रचार तथा मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रत्याशियों को समर्थन दे रहे राजनीतिक दल भी अपना पूरा जाेर लगाएंगे। निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है।

ये भी पढे : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने की पदयात्रा

इधर, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलों में मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार से पोलिंग पार्टिंयां अपने गंतव्य की ओर रवाना शुरू हो जाएंगी।पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। बता दें कि मतदान संपन्न होने के बाद 27 फरवरी को मतगणना होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट में जैनियों के तीर्थ स्थल पारसनाथ पर्वत क्षेत्र को इको सेंसेटिव जोन घोषित किए जाने के बाद खनन कार्य किए जाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

इस संबंध में संस्था ज्योत की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है। पूर्व में सुनवाई करते हुए प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि पारसनाथ पर्वत क्षेत्र को केंद्र सरकार ने इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया है। इसके बाद वहां अब भी खनन कार्य किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version