BC Roy Trophy में झारखंड की अग्निपरीक्षा, Tier-2 में बिहार-राजस्थान-उत्तराखंड से मुकाबला

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
Jharkhand faces a litmus test in the BC Roy Trophy, competing against Bihar, Rajasthan, and Uttarakhand in Tier-2.

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Junior Boys’ National Football Championship for Dr BC Roy Trophy 2026-27 का आगाज 25 अगस्त से हो चुका है। इस बार झारखंड को Tier-2 में जगह मिली है। टूर्नामेंट का आयोजन 9 सितंबर तक होगा। Tier-2 के मुकाबले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित RK Ashram Ground में खेले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :Jamshedpur FC का मालिकाना हक बदला, Tata Steel ने Churchill Brothers को ₹100 में सौंपा क्लब

झारखंड को Group C में रखा गया है, जहां उसका सामना बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड से होगा। ग्रुप की चारों टीमों को आपस में मुकाबले खेलने हैं और ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

1 सितंबर को पहला मुकाबला

झारखंड अपना पहला ग्रुप मुकाबला 1 सितंबर को उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 3 सितंबर को राजस्थान और 5 सितंबर को बिहार से भिड़ंत होगी। ऐसे में झारखंड के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीनों मुकाबलों में मजबूत प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

इस चैंपियनशिप में Tier-2 में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल मुकाबले 7 सितंबर को और फाइनल 9 सितंबर को खेला जाएगा।

पिछली बार Tier-1 में था झारखंड

झारखंड के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले सीजन में टीम Tier-1 में थी, लेकिन वह निचली दो टीमों में रही। इसी वजह से 2026-27 सीजन में उसे Tier-2 में जाना पड़ा। अब टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर दोबारा Tier-1 में वापसी करने की होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version