सोशल संवाद/जमशेदपुर : डेहरी-ऑन-सोन (डालमियानगर) नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल और रामगढ़ निवासी सुमित अग्रवाल की हत्या के बाद झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में समाज पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।

यह भी पढे : मेरी तरह ही मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले बहुत सारे लोगों के अकाउंट को सीमित कर दिया गया है- केजरीवाल
प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले रांची पहुंचा, जहां विमल कुमार अग्रवाल के बड़े भाई अनिल कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल और अन्य परिजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के समय समाजसेवी काशीनाथ अग्रवाल और रतन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ पहुंचा और सुमित अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। सम्मेलन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। वहीं, सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया की ओर से भी परिवार को आर्थिक सहयोग दिया गया।
संदीप मुरारका ने कहा कि झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि हर अग्रवाल परिवार का अपना परिवार है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी अग्रवाल परिवार पर संकट या कोई अप्रिय घटना आती है तो सम्मेलन हर स्तर पर उसके साथ खड़ा रहेगा।
उन्होंने कहा कि समाज का हर कार्यकर्ता जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य की तरह सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। सम्मेलन का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के हर सुख-दुख में साथ निभाना भी है।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल मिले।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य
- संदीप मुरारका (प्रदेश अध्यक्ष)
- अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ (प्रदेश महामंत्री)
- अजय कुमार भालोटिया (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
- राजेश पसारी (प्रदेश संगठन मंत्री)
- मंटू अग्रवाल (पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष)
- रोहित अग्रवाल (युवा इकाई के राष्ट्रीय मंत्री)
- सन्नी संघी (युवा इकाई के जिला अध्यक्ष)









