Jharkhand News: झारखंड के 35 हजार स्कूलों में कल से शुरू होगा राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand News: झारखंड के 35 हजार स्कूलों में कल से शुरू होगा राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत अब 27 अगस्त से होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से इस संबंध में सभी जिलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढे : Hazaribagh News: 6 महीने के मासूम की हत्या का आरोप, पिता ने पटककर मार डाला; जेल भेजा गया

दरअसल, 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है। 28 अगस्त को होने वाली गतिविधियां अब 27 अगस्त को ही आयोजित की जाएंगी।

29 और 30 अगस्त को भी होंगे कार्यक्रम

राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान के तहत 29 और 30 अगस्त को होने वाली गतिविधियां पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

खास बात यह है कि 30 अगस्त को रविवार होने के बावजूद स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन विद्यालयों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर होगा आयोजन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ तीन दिवसीय खेल अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झारखंड के स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान में सरकारी स्कूलों के अलावा सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल भी शामिल होंगे।

स्कूलों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

तीन दिनों के दौरान स्कूलों में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ना, उनमें खेल भावना विकसित करना और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।

झारखंड में करीब 35 हजार स्कूलों में इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजन कराने का निर्देश दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version