---Advertisement---

झारखंड को प्रधानमंत्री की सौगात, अमृत भारत ट्रेन से जुड़ा देवघर; ये रहेगा टाइम टेबल

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्रधानमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आध्यात्मिक नगरी काशी (वाराणसी) और बाबा वैद्यनाथधाम (देवघर) सहित महानगर कोलकाता, सियालदह को एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बनारस -सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई ट्रेन न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी एक नई दिशा देने का काम करेगी।

यह भी पढे : झारखंड में शीतलहर का कहर: पारा माइनस में, मैकलुस्कीगंज में जमी बर्फ

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक करारा देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए इसे संताल परगना के रेल नेटवर्क में क्रांतिकारी कदम बताया है।

प्रमुख विशेषताएं और समय सारणी :

यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। जसीडीह स्टेशन पर इसका ठहराव क्षेत्र के श्रद्धालुओं और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा।

आगमन (सियालदह की ओर) :

यह ट्रेन जसीडीह स्टेशन पर सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी और सुबह 9:45 बजे सियालदह, कोलकाता पहुंच जाएगी।

वापसी (बनारस की ओर) :

शाम को यह ट्रेन सियालदह से 7:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात्रि 11:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

कम समय में बेहतर सुविधा के साथ  यात्रा होगी पूरी

अब यात्री कम समय और बेहतर सुविधाओं के साथ इन धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत होगी जो बाबाधाम और काशी के बीच नियमित यात्रा करते हैं। साथ ही, सियालदह के लिए सुबह की कनेक्टिविटी मिलने से जसीडीह क्षेत्र के लोगों का कोलकाता जाना और भी सुगम हो जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version