Advertisement 2

Jharkhand Weather : खूंटी का तापमान 2.1 डिग्री, यहां चलेगी शीतलहर

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : झारखंड में सर्दी चरम पर पहुंच गई है। पारा तेजी से गिर रहा है। कई जिलों में शीतलहर चल रही है। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम दर्ज किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे खूंटी का न्‍यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ये भी पढ़े : शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान दे : सरय़ू राय

कांके का तापमान 2.0

रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान 7 जनवरी को 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अपेक्षाकृत यहां का तापमान कम रहा है। हवा 2.6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।

यहां चलेगी शीतलहरी

खूंटी, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल

मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version