Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नाइजर में झारखंड के श्रमिक का अपहरण, सीएम ने विदेश मंत्री से अगवा किए गए श्रमिकों की मदद करने का किया अनुरोध

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: अफ्रीकी देश नाइजर में कथित रूप से अगवा किए गए राज्य के श्रमिक फंसे हुए है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अगवा किए गए राज्य के श्रमिकों की मदद करने का अनुरोध किया है। पांच प्रवासी श्रमिकों जिसमें संजय महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो और उत्तम महतो के परिवारों ने पहले मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा था कि उन्हें नाइजर में अगवा कर लिया गया है। ये कामगार एक विद्युत पारेषण कंपनी में काम करने गए थे। सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध है कि वह झारखंड के हमारे प्रवासी भाइयों को सहायता प्रदान करें। जानकारी के अनुसार उन्हें नाइजर में अगवा कर लिया गया है।

अगवा किए गए सभी पांचों लोग राज्य के गिरिडीह जिले से थे। हाल ही में नाइजर के एक हिस्से में सेना और आतंकवादियों के बीच झड़पें होने की खबरें आई हैं। सेना ने कहा कि पश्चिमी नाइजर में माली और बुर्किना फासो की सीमा के पास एक इलाके में शुक्रवार को हथियारबंद लोगों द्वारा किए गए हमले में 12 सैनिक मारे गए।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator