Dr Abhishek Child Care

अगले चुनाव में फिर बनेगी JMM सरकार- हेमंत सोरेन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारी सरकार बनने के एक घंटे बाद से ही विपक्ष इसे गिराने की योजनाएं बनाने लगा। लेकिन हमारी सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगली सरकार भी हम ही बनाएंगे। मुख्यमंत्री झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को समापन भाषण दे रहे थे। सीएम ने कहा कि जब तक सांस है हमारे कदम चलते रहेंगे। हम वो मुसाफिर नहीं जो बाधा देख चलना छोड़ दें। सरकार बनने के बाद ही हम लोगों ने कोरोना, सुखाड़ की आपदा देखी। अब तो चंद दिनों में सरकार के चार साल पूरे होने हैं। उनके समापन भाषण के बीच में ही भाजपा के विधायकों ने हंगामा किया और सदन से बाहर चले गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज्य बना तब सरप्लास बजट होता था, आज घाटे का बजट है। विपक्ष पानी पी-पी कर सरकार को कोस रहा है। विपक्ष सरकार को डराने, धमकाने और काम को बाधित करने का काम करता है। सीएम ने कहा कि उन्हें ऐसे वक्त में सरकार की बागडोर मिली, जब युवा राज्य था। आज विपक्ष में बैठे दल ने ही सबसे अधिक समय तक सरकार चलाया। राज्य को मजबूत करने में पहली भूमिका विपक्ष को मिली थी। लेकिन 2019 के पहले राज्य में राशन कार्ड लेकर लोग भूख से मर रहे थे। तब ना सुखाड़ था, ना कोविड था। बाद में विपरीत परिस्थिति में हमने किसी को भूख से मरने नहीं दिया। विरोधियों ने बीस वर्षों में राज्य के लोगों को क्या दिया बताएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version