---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पत्रकारों के हितों की रक्षा पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक, उत्पीड़न के खिलाफ सख्त रुख

By Riya Kumari

Published :

Follow
पत्रकारों के हितों की रक्षा पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक, उत्पीड़न के खिलाफ सख्त रुख

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : जर्नलिसट कौंसिल आँफ इंडिया के केंदुझर जिला इकाई सदस्य  टंकाधर पात्रो तथा संजय सिन्हा ने संयुक्त रूप से  जानकारी साझा कर बताया कि जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की मासिक वर्चुअल बैठक का आयोजन प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

यह भी पढे : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर एफजेसीसीआई की चिंता, उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे अहम सुझाव

बैठक का शुभारंभ करते हुए डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव ने देशभर मे  संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा  कि संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

अपने  संबोधन में डॉ. अनुराग सक्सेना ने प्रिंट, डिजिटल एवं सोशल मीडिया के साथ-साथ स्वतंत्र पत्रकारों के हितों की सुरक्षा को संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे  बदलते मीडिया परिवेश में सभी वर्गों के पत्रकारों को समान अवसर और सुरक्षा मिलना आवश्यक है।

बैठक में बिहार प्रदेश इकाई के संयोजक कुणाल भगत तथा बिहार अध्यक्ष अकबर इमाम ने जानकारी दी कि पटना में जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का प्रदेश कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है।

इस दौरान अजय त्रिपाठी, बी. त्रिपाठी, पिंटू, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, संतोष तिवारी, संजय सिंह, राजू नारायण, बलदेव चौधरी, मोहम्मद कादिर, आदित्य भारद्वाज, श्याम सुंदर, मृगांक शेखर सहित सैकड़ो  पत्रकारों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संगठन उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version