---Advertisement---

JSLPS समीक्षा बैठक: योजनाओं में तेजी, SHG सशक्तिकरण व आजीविका मॉडल पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
JSLPS समीक्षा बैठक: योजनाओं में तेजी, SHG सशक्तिकरण व आजीविका मॉडल पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम की अध्यक्षता में JSLPS से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में CLF, SVEP एवं IFC के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढे : Tata Steel Foundation बैठक: आदिवासी विकास व कर्मचारियों के हितों पर अहम चर्चा

निर्देश दिया कि सभी 75 CLF ओबी सदस्यों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाए। LMCP अध्ययन को उनके मार्गदर्शन में संचालित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्कर्ष प्राप्त करने पर बल दिया गया। प्रत्येक प्रखंड से सफल समूहों एवं संस्थाओं की कहानियों का संकलन कर दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में SHG, VO एवं CLF के ऋण वितरण एवं वित्तीय प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने, 3rd एवं 4th CCL की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही 15 मई तक 1st Dose CCL का न्यूनतम 70% कवरेज सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

लोन सेटलमेंट प्रक्रिया में सुधार लाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आगामी बैठक तक 3000 समूहों के असेसमेंट को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आजीविका मॉडल जैसे दीदी मार्ट, सखी मार्ट, दीदी कैफे एवं दीदी की दुकान को सशक्त एवं टिकाऊ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक माह 8 एवं 24 तारीख को रक्तदान शिविर, 19 तारीख को पंचायत राज दिवस, 20 एवं 22 तारीख को तिथि एवं बाल भोज कार्यक्रम आयोजित कर सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इन कार्यक्रमों में SHG दीदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हर माह की 10 तारीख को सखी दिवस तथा 25 तारीख को सखी संवाद कार्यक्रम आयोजित कर समस्याओं के समाधान एवं संवाद को मजबूत किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version