Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जुगनी’ विवाद: AI से एडिटेड वीडियो वायरल होने पर सिंगर Sonu Thukral ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

By Riya Kumari

Published :

Follow
जुगनी' विवाद: AI से एडिटेड वीडियो वायरल होने पर सिंगर Sonu Thukral ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सिंगर Sonu Thukral का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘जुगनी’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह गाने का म्यूजिक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक कथित AI-एडिटेड वीडियो है। सोनू ठुकराल ने दावा किया है कि गाने के एक क्लिप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छेड़छाड़ कर वायरल किया जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढे : Salman Khan और Sanjay Dutt की इमोशनल मुलाकात, ‘I Love You Baba’ पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

क्या है पूरा मामला?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

15 जुलाई को रिलीज हुए ‘जुगनी’ म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री Jacqueline Fernandez नजर आई थीं। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई, जिसे लेकर कथित वार्डरोब मालफंक्शन की चर्चा शुरू हो गई। बाद में मेकर्स ने संबंधित हिस्से को ब्लर या हटा दिया, लेकिन विवादित क्लिप इंटरनेट पर वायरल होती रही।

AI से एडिटिंग का दावा

सोनू ठुकराल का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा वीडियो असली नहीं है, बल्कि उसे AI की मदद से एडिट किया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साइबर सेल से वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी है और जल्द ही सार्वजनिक रूप से इस पर विस्तार से बात करेंगे।

मेकर्स की ओर से नहीं आया बयान

अब तक Jacqueline Fernandez, गाने के निर्माता या अन्य टीम सदस्यों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गाने को Sonu Thukral और B Praak ने गाया है, जबकि इसका निर्देशन Arvvindr S. Khaira ने किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator