Dr Abhishek Child Care

Juice For Natural Glow: हर कोई पूछेगा आपके नेचुरल ग्लो का राज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क :मार्केट में कई प्रकार के juice मिलते है .लोगो  को कोल्ड ड्रिंक्स काफी ज्यादा  पसंद आते है लेकिन क्या आप जानते है कोल्ड डिंक्स पिने से side effects  होते है जैसे की बॉडी वेट,दिल की बीमारी,स्तोमच प्रॉब्लम,लीवर डैमेज,आदि. वही अगर आप फल के juice पिते है तो इससे आप कि हेल्थ के साथ-साथ फेस गलो होता है और कोई  नुकसान  नही होता है. तो आइये जानते है विस्तार से

अगर आप चेहरे पर नेचुरल निखार चाहती हैं और बढ़ती उम्र में जवां भी बने रहना हैं तो इसके लिए महंगी क्रीम या पॉर्लर के हर महीने महंगे ट्रीटमेंट को ट्राई करने से पहले बस हफ्ते भर आंवले-चुकंदर का जूस पीकर देखें। न सिर्फ चेहरे पर अलग निखार आएगा बल्कि इससे दाग- धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं ये जूस किस तरह से है फायदेमंद।

पार्टी, इवेंट या शादी-ब्याह में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए फेशियल सबसे आसान ऑप्शन नजर आता है, लेकिन कई बार गोल्ड, सिल्वर और महंगे प्लैटिनम फेशियल के बाद भी वो निखार नहीं नजर आता, जिससे आपको दरकार होती है। अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाना चाहती हैं और इसे बढ़ती उम्र में भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो इसके लिए नेचुरल उपायों पर फोकस करें। डाइट और स्किन केयर में ऐसी चीज़ों को शामिल करें, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने का काम करते हैं। इसमें चुकंदर और आंवले का जूस कर सकता है आपकी काफी मदद|

चुकंदर और आंवला जूस के फायदे

रंगत निखारने के साथ दाग-धब्बे करता है दूर

खट्टे फलों में विटामिन सी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है और आंवला इन्हीं फलों में शामिल है। विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। बढ़ती उम्र में झुर्रियों की समस्या आम बात है, लेकिन अगर आप इस प्रोसेस को स्लो करना चाहती हैं, तो आंवले और चुकंदर से बने जूस को रोजाना पीना शुरू कर दें। यह डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है, रंगत सुधारता है और साथ ही साथ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी दूर करता है। बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है

चुकंदर और आंवले का जूस पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। जिससे स्किन एकदम साफ और हेल्दी नजर आती है। 

स्किन को रखता है हाइड्रेट

बढ़ती उम्र में भी जवां बने रहना चाहती हैं, तो  रखने पर ध्यान दें। चुकंदर और आंवले का जूस पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है जिससे उसकी चमक बढ़ती है। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

चुकंदर और आंवले दोनों एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। दरअसल फ्री रेडिकल्स की वजह से ही त्वचा समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है। 50 की उम्र में भी चाहती हैं 30 साल वाली स्किन, तो इसके लिए महंगी क्रीम लगाने की नहीं जरूरत, बल्कि आंवले-चुकंदर का जूस पीना रहेगा ज्यादा फायदेमंद। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version