---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Ramayan ‘में मंदोदरी का किरदार निभा रहीं काजल अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरा रोल बहुत सीमित है

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ramayan'में मंदोदरी का किरदार निभा रहीं काजल अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरा रोल बहुत सीमित है

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘Ramayan’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार मंदोदरी को लेकर खुलकर बात की। काजल ने बताया कि फिल्म में उनका रोल काफी सीमित है, लेकिन कहानी के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है।

यह भी पढे : Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा, शादी से पहले महिलाओं के साथ थे रिश्ते, बोलीं- ‘मैं बाइसेक्शुअल थी’

किरदार छोटा, लेकिन कहानी में अहम

एक इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने कहा कि वह रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम हो, लेकिन यह चरित्र कथा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की भव्यता और तकनीकी स्तर भारतीय सिनेमा के लिए एक नया अनुभव साबित होगा।

यश और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ

काजल ने फिल्म के सह-कलाकार यश को बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता बताया। वहीं, उन्होंने रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी की भी सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को शानदार बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। उनके मुताबिक, फिल्म का विजुअल स्केल और प्रस्तुति दर्शकों को नया सिनेमाई अनुभव देगी।

दो भागों में रिलीज होगी ‘Ramayan’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म दो भागों में रिलीज किए जाने की योजना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version