श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा,भव्य श्रृंगार व पूजन का आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती की प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ दोमुहानी के लिए कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. दोमुहानी से कलश में जल भर कर महिलाएं  मंदिर आई जहां पुरोहित द्वारा संकल्प कराया गया.

यह भी पढ़े : विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा, सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

दोमुहानी से लाए गए जल से मां काली का स्नान कराने के साथ ही पुरोहितों द्वारा मां का भव्य श्रृंगार के पश्चात विधि विधान से पूजा किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि 17 जनवरी 2024 को मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया था. मां काली की स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम मां का भव्य श्रृंगार, पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि आज (17 जनवरी) शुक्रवार को कलश यात्रा एवं माता का भव्य श्रृंगार के साथ पूजन किया गया. वहीं महा प्रसाद व भंडारा का आयोजन (18 जनवरी) शनिवार को किया जाएगा.

आज के कार्यक्रम में मुख्य रुप से  छोटू पाल, उमाशंकर बेरा, हरिशचंद्र प्रसाद ,अरुण प्रसाद, रंजीत, सुजीत, अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---