सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री Kareena Kapoor khan अपनी दिवाली की तस्वीरों को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उनके गले में नजर आए एक खास पेंडेंट को लेकर मध्य प्रदेश में बहस शुरू हो गई है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखी होने का दावा किया जा रहा है। मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने करीना कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है और सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने के साथ माफी मांगने की मांग की है। वहीं, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढे : अरुण गोविल ने पहले ठुकराया था राजा दशरथ का रोल, नितेश तिवारी के मनाने पर 3 महीने बाद हुए राजी
क्या है Kareena Kapoor के पेंडेंट का पूरा मामला?
दरअसल, Kareena Kapoor khan ने दीपावली के अवसर पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। इसी दौरान उनके गले में पहने गए एक पेंडेंट ने लोगों का ध्यान खींचा। बताया जा रहा है कि इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं और इसका संबंध भोपाल की बेगमात की विरासत से है।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद पेंडेंट को फैशन के रूप में प्रदर्शित करने को लेकर सवाल उठने लगे। मामला बढ़ने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेज दिया।
अब्बास हफीज ने क्यों भेजा लीगल नोटिस?
कांग्रेस नेता अब्बास हफीज का कहना है कि यह पेंडेंट भोपाल की बेगमात की धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके अनुसार, इस पर लिखी कुरान की आयतों का विशेष धार्मिक महत्व है और इसे केवल फैशन स्टेटमेंट के तौर पर प्रदर्शित करना उचित नहीं है।
उन्होंने करीना कपूर से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों को हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
अब्बास हफीज ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें करीना कपूर के पहनावे या नवाबी परिवार की अन्य पारंपरिक ज्वेलरी से कोई आपत्ति नहीं है। उनकी आपत्ति विशेष रूप से कुरान की आयतों वाले पेंडेंट को प्रदर्शित करने के तरीके को लेकर है। उन्होंने कहा कि उनकी यह आपत्ति किसी खास त्योहार तक सीमित नहीं है।
हिंदू उत्सव समिति ने किया Kareena Kapoor का समर्थन
इस विवाद के बीच हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने करीना कपूर के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि करीना का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है और शादी के बाद भी उन्हें अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि दीपावली पर पूजा करना और परिवार की विरासत से जुड़े पेंडेंट को पहनना अभिनेत्री का व्यक्तिगत विषय है। उन्होंने पेंडेंट को लेकर उठाई जा रही आपत्तियों पर अपनी असहमति जताई।
‘Kareena Kapoor को माफी मांगने की जरूरत नहीं’
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने साफ कहा कि करीना कपूर को इस मामले में माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच अभिनेत्री के समर्थन में हैं।
उनका कहना है कि यदि किसी धार्मिक प्रतीक या आयत से जुड़ा पेंडेंट किसी व्यक्ति के हृदय के करीब है, तो उसे पहनने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
एक ही मामले पर सामने आए दो अलग-अलग पक्ष
Kareena Kapoor के पेंडेंट को लेकर अब दो अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज इसे धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा विषय बता रहे हैं, जबकि हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अभिनेत्री के पहनावे और धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन किया है।
फिलहाल यह मामला कानूनी नोटिस और अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के कारण चर्चा में बना हुआ है। करीना कपूर खान की ओर से इस विवाद पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।











