Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केजरीवाल कल शाम 4:30 बजे LG से मिलेंगे:CM पद से इस्तीफा देंगे; AAP संसदीय कमेटी की बैठक शुरू, नए CM पर चर्चा होगी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार शाम 4.30 बजे मिलने का समय दिया है। इसी समय केजरीवाल CM पद से इस्तीफा देंगे।

इससे पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं में अगले CM को लेकर चर्चा हुई।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आज शाम को ही AAP की राजनीतिक मामलों की कमेटी (PAC) की बैठक भी शुरू हो चुकी है। इसमें नए मुख्यमंत्री समेत पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

हालांकि दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी CM के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। इस पर फैसला केजरीवाल के इस्तीफे के बाद विधायक दल लेगा।

13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था।

केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद चर्चा है कि कैलाश गहलोत, गोपाल राय, आतिशी और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक CM बन सकता है।

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आगे क्या…

  • मुख्यमंत्री कौन होगा: केजरीवाल ने कहा कि जनता को तय करना है कि केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान। चुनाव के बाद जनता ने चुना तो पद पर बैठूंगा। चुनाव होने तक पार्टी दो-तीन दिन में नया मुख्यमंत्री चुनेगी। सूत्रों के मुताबिक, आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक मुख्यमंत्री बन सकता है।
  • केजरीवाल क्या करेंगे: 5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग है। राज्य में कांग्रेस से AAP का गठबंधन नहीं हुआ है। इसके बाद यहां सभी 90 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। केजरीवाल का पूरा फोकस अब हरियाणा में चुनाव प्रचार पर होगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल प्रचार कर सकते हैं।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator