खूंटी सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंदा, 7 की मौत, कई घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
खूंटी सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंदा, 7 की मौत, कई घायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक ने सड़क पर मौजूद लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार शुरू हो गई।

यह भी पढे : सरयू राय से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जल्द फैसले की अपेक्षा

बेकाबू ट्रक ने लोगों को रौंदा, पुलिया तोड़कर गड्ढे में गिरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे तोरपा की ओर से आ रहा 18 चक्का ट्रक (नंबर- जेएच 02 एजे 1377) कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए पुलिया तोड़कर नीचे गड्ढे में जा गिरा।

इस भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

स्कूटी दुर्घटना देखने सड़क पर निकले थे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे घटनास्थल के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। दुर्घटना की आवाज सुनकर जोने-लुदरू मोड़ के समीप स्थित कॉलोनी के लोग घटनास्थल देखने के लिए सड़क पर पहुंचे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद लोगों को कुचल दिया।

पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के स्वास्थ्यकर्मी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने दो घायल बच्चों को तत्काल सीएचसी कर्रा पहुंचाया। वहीं, अन्य घायलों को थाना वाहन से सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद इलाके में मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। एक साथ कई लोगों के ट्रक की चपेट में आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत है। पुलिस फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version