शाहरुख खान से होगी ‘कॉफी विद करण’ 8 की शुरुआत? इन साउथ सेलेब्स का रहेगा जलवा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : फिल्ममेकर व प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर उनके मशहूर चैट शो कॉफी विद करण के साथ वापसी करने वाले हैं। कॉफी विद करण 7 हिट साबित हुआ था और इसके बाद से ही दर्शक इसके अगले सीजन के लिए एक्साइटिड थे। कॉफी विद करण सीजन 8  को लेकर अभी से ही कई तरह की खबरें सामने आने लगी हैं।

Read more – Anupama: डिंपल बदलवाएगी ‘अनुपमा डांस एकेडमी’ का नाम, गर्लफ्रेंड का पूरा साथ देगा समर!

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

एक ओर जहां ये पता लगा है कि शो कब से शुरू होगा तो दूसरी ओर इसके गेस्ट्स को लेकर भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। कहा जा
रहा है कि कॉफी विद करण 8 की शुरुआत शाहरुख खान करेंगे, जिस में पठान (Pathaan) को लेकर भी खूब बातें होंगी।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन अगस्त या सितंबर से शुरू हो सकता है। वही रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सीजन 8 की शुरुआत बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले एक्टर शाहरुख खान करेंगे। याद दिला दें कि शाहरुख खान, कॉफी विद करण के हर सीजन में शामिल होते रहे हैं, लेकिन सीजन 7 में वो नजर नहीं आए थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट