केयूः स्नातक नामांकन को आज से खुलेंगे पोर्टल

By Riya Kumari

Published :

Follow
केयूः स्नातक नामांकन को आज से खुलेंगे पोर्टल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रम सत्र 2026-30 और स्नातक वोकेशनल कार्यक्रम सत्र 2026-29 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 20 जुलाई से खोलने की घोषणा की है।

यह भी पढे : मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा केबुलकर्मियों का संघर्ष

अभ्यर्थी 20 से 26 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पहली मेरिट सूची 28 जुलाई को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 28 जुलाई से 1 अगस्त तक होगा, जबकि कक्षाएं 3 अगस्त से शुरू होंगी। आवेदन शुल्क प्रति विषय 25 रुपये रखा गया है।

आवेदन के लिए अपार आईडी और एबीसी आईडी अनिवार्य हैं। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत अभ्यर्थी एक से अधिक विषयों में आवेदन कर सकेंगे। वहीं, बॉटनी और जूलॉजी के स्थान पर अब लाइफ साइंस विषय उपलब्ध रहेगा। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में आवेदन में कोई गलती न करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version