सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 1 मई 2026 को मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास मौके पर विद्यालय के सभी कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण और योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह भी पढे : टाटानगर में दपू रेलवे का पहला स्लीपिंग पॉड खुलेगा
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां विद्यार्थियों ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित किया। इसके बाद विद्यालय के सुरक्षा गार्ड ने मंच पर आकर एक प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, हर कार्य का अपना महत्व होता है। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ जीवन जीने की सीख दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के सहायक कर्मचारियों का सम्मान रहा। सफाई कर्मचारी, माली, बस चालक और रसोई कर्मचारियों को उनके अथक परिश्रम के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके बिना स्कूल का सुचारु संचालन संभव नहीं है। इस सम्मान से सभी कर्मचारी भावुक हो गए और उन्होंने विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।
अंत में प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में हर कार्यकर्ता का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह आयोजन न केवल शिक्षाप्रद रहा, बल्कि विद्यार्थियों में श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश भी छोड़ गया।
Top of Form
Bottom of Form









