सोशल संवाद/डेस्क : लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के चलते बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में 270 पैसेंजर्स सवार थे।
यह भी पढ़े : Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 छात्रों की मौत, 5 गंभीर
एयरपोर्ट के संचालक बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के सूत्रों ने बताया कि विमान ने सुबह करीब 8:20 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई।
इसके चलते तुमकुरु के नजदीक प्लेन ने आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाया और फिर एहतियानत बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।









