Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

लॉर्ड्स में गूंजा 2002 का जश्न, भारतीय Mixed Disability टीम ने इंग्लैंड को 118 रन से हराया

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
लॉर्ड्स में गूंजा 2002 का जश्न, भारतीय Mixed Disability टीम ने इंग्लैंड को 118 रन से हराया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय Mixed Disability क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को 118 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 19 अगस्त को खेले गए सातवें और आखिरी T20I मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 88 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़े : ODI World Cup 2027: गांधी जयंती पर शुरू हो सकता है वर्ल्ड कप, जानें तारीख और नया फॉर्मेट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

भारत की ओर से Arjun Gawre ने 44 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान Majid Magray ने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। भारत ने सात मैचों की सीरीज में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

गेंदबाजी में Hilal Ahmad Wani ने 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि Jayesh Parmar ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। दोनों की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई।

2002 के Ganguly Celebration की आई याद

भारत की जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जो हुआ, उसने क्रिकेट फैंस को 24 साल पीछे पहुंचा दिया। भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों ने अपने ब्लेजर उतारकर Sourav Ganguly के 2002 के मशहूर shirt-waving celebration को दोहराया।

2002 में Ganguly ने इसी मैदान की बालकनी से इंग्लैंड के खिलाफ NatWest Trophy फाइनल जीतने के बाद शर्ट लहराकर जश्न मनाया था। इस बार भारतीय Mixed Disability टीम ने उसी अंदाज में तिरंगे के साथ जीत का जश्न मनाया।

सीरीज इंग्लैंड के नाम

हालांकि भारत ने आखिरी मुकाबला शानदार अंदाज में जीता, लेकिन सात मैचों की पूरी सीरीज इंग्लैंड ने 4-3 से अपने नाम की। भारत की यह जीत सीरीज के आखिरी मुकाबले में आई, लेकिन लॉर्ड्स पर मिली इस जीत और Ganguly के जश्न को दोहराने ने इसे खास बना दिया।

Mixed Disability क्रिकेट में अलग-अलग तरह की दिव्यांगता वाले खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं, जिसमें physical, hearing और learning disabilities वाले क्रिकेटर्स शामिल होते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator