सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चांडिल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कई अवैध शराब निर्माण अड्डों को ध्वस्त किया गया।
यह भी पढे : झारखंड के इस जिले में ग्रामसभा ने कई गांवों में शादियों में डीजे पर लगाया प्रतिबंध
चांडिल के कई गांवों में हुई छापेमारी
उत्पाद विभाग की टीम ने चिल्गु के समीप खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला में सघन अभियान चलाया। इस दौरान कुल 5 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई।
1000 किलो जावा महुआ और 50 लीटर अवैध शराब जब्त
कार्रवाई के दौरान विभाग ने लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। अधिकारियों ने बरामद सामग्री को नियमानुसार जप्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
आरोपियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध शराब कारोबार से जुड़े अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।vidIQ










