Advertisement 2

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 मामले दर्ज, 4 गिरफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 मामले दर्ज, 4 गिरफ्तार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 9 मामले दर्ज किए गए, जबकि 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 5 फरार आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढे : रायजामा गांव में पुलिस की ग्राम सभा, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

गुवा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद

उत्पाद विभाग की टीम ने गुवा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी-बड़ा जामुदा और कल्याण नगर इलाके में छापेमारी की। यहां अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 3 लीटर विदेशी शराब और 3.250 लीटर बीयर बरामद की गई।

मंझारी में विदेशी शराब जब्त

मंझारी थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में कार्रवाई के दौरान 9 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि शराब बेचने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। विभाग ने उसके खिलाफ फरार अभियोग दर्ज कर लिया है।

चक्रधरपुर में चुलाई शराब और बीयर के साथ दो गिरफ्तार

चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के दण्डासाई और बाराकुली इलाके में भी उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। यहां अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 6.5 लीटर बीयर और 5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई।

झींकपानी में अवैध शराब की 4 भट्ठियां ध्वस्त

झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान 80 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लगभग 1500 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग ने चारों भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से अवैध शराब की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version