---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

झारखंड के गढ़वा में बड़ा हादसा: दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा छात्राएं बीमार, वार्डन समेत 3 कर्मियों पर कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड के गढ़वा में बड़ा हादसा: दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा छात्राएं बीमार, वार्डन समेत 3 कर्मियों पर कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया है। स्कूल की 100 से अधिक छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं। छात्राओं ने पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत की, जिसके बाद सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे : भारतीय सेना के रोवर्स ने रचा इतिहास, World Rowing Cup में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

ओवरहेड टैंक का पानी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच छात्राओं ने स्कूल के ओवरहेड प्लास्टिक टैंक में रखा पानी पिया। इसके कुछ समय बाद कई छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने से स्कूल और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वार्डन, शिक्षक और रसोइया को हटाया गया

जिला प्रशासन की प्रारंभिक जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद वार्डन, एक पूर्णकालिक शिक्षक और रसोइया को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से हटा दिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है।

भोजन और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए

प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। भोजन और पेयजल के नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकांश छात्राओं की हालत स्थिर

अस्पताल में इलाज के बाद अधिकांश छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ छात्राओं को निगरानी में रखा गया है। प्रशासन के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। साथ ही जिले के अन्य आवासीय विद्यालयों में भी पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version