---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पदाधिकारियों का तबादला

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पदाधिकारियों का तबादला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के 30 पुलिस पदाधिकारियों (एसआई एवं एएसआई) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें विभिन्न थाना, ओपी एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढे : सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा: डीसी कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, लोगों में आक्रोश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 28 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। योगदान के उपरांत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

तबादला सूची में कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में पदस्थापित किया गया है। आदित्यपुर, सरायकेला, गम्हरिया, चांडिल, चौका, खरसावां, कपाली, आमदा तथा दलभंगा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई तैनाती की गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र, सरायकेला में भी पदस्थापित किया गया है।

जारी आदेश में संबंधित थाना प्रभारियों एवं ओपी प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान दें। समय पर योगदान नहीं करने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने तथा थाना स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि नई तैनाती के बाद जिले में पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version