Dr Abhishek Child Care

माओवादी ठिकानों पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, इंसास और AKM राइफल समेत 232 गोलियां बरामद

By Riya Kumari

Published :

Follow
माओवादी ठिकानों पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, इंसास और AKM राइफल समेत 232 गोलियां बरामद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर पुलिस, CoBRA, कोलकाता STF और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने एमजीएम और चाकुलिया थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाकों में करीब 11 घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक इंसास राइफल, एक AKM राइफल, 232 राउंड गोलियां और पांच मैगजीन बरामद की गईं।

यह भी पढे : कानून-व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक तक, SCCI ने SSP को दिए कई सुझाव, पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर

सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक चला अभियान

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे अभियान शुरू किया गया, जो शाम 4 बजे तक चला। सुरक्षा बलों की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी और कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान भाकपा माओवादी से जुड़े मंगल महतो और मालती मुर्मू से मिली जानकारी और उनकी निशानदेही के आधार पर चलाया गया। तलाशी के दौरान जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

कुड़लुंग पहाड़ से इंसास, जोभी जंगल से AKM

पुलिस के मुताबिक, कुड़लुंग पहाड़ से एक इंसास राइफल के साथ 85 राउंड गोलियां, तीन मैगजीन और एक सीलिंग बरामद हुई।

वहीं जोभी जंगल से एक AKM राइफल, 147 राउंड गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गईं। दोनों स्थानों की बरामदगी मिलाकर कुल दो राइफल, 232 राउंड गोलियां और पांच मैगजीन जब्त की गई हैं।

कई सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

इस अभियान में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास, बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार और चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

इसके अलावा CoBRA-209, CoBRA-203, झारखंड जगुआर और कोलकाता STF की टीमों ने भी अभियान में हिस्सा लिया।

हथियारों की बरामदगी के बाद जांच तेज

पुलिस ने बरामद हथियारों और गोला-बारूद को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार, जंगल और पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version