सोशल संवाद / डेस्क : अब Truecaller पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल की पहचान करना और आसान हो सकता है। Truecaller ने LinkedIn के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत यूजर्स अपनी LinkedIn से Verified Professional Information को Truecaller Caller ID पर दिखा सकेंगे। इसमें कंपनी का नाम, Job Title और प्रोफाइल से जुड़ी अन्य जानकारी शामिल हो सकती है।
यह भी पढे : Google Photos का नया AI Wardrobe फीचर भारत में लॉन्च, फोटो से बनेगा Digital Closet, ऐसे करेगा काम
कॉल आने पर दिखेगी नौकरी और कंपनी की जानकारी
नए फीचर के बाद जब कोई यूजर किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल करेगा, तो सामने वाले के Truecaller Caller ID पर सिर्फ नाम और फोटो ही नहीं, बल्कि उसका Job Title और Workplace भी दिखाई दे सकता है। अगर LinkedIn पर संबंधित जानकारी Verified है, तो उसका Verification Signal भी Truecaller पर दिखाया जा सकता है।
इसके अलावा, रिसीवर Truecaller प्रोफाइल से सीधे कॉल करने वाले की LinkedIn प्रोफाइल पर जाकर उसके Professional Background की ज्यादा जानकारी देख सकता है।
LinkedIn से ऐसे कनेक्ट होगा Truecaller
नए Truecaller यूजर्स LinkedIn Login का इस्तेमाल करके अपना प्रोफाइल सेट कर सकते हैं। इस दौरान LinkedIn से नाम और प्रोफाइल फोटो जैसी जानकारी Truecaller प्रोफाइल में पहले से भरी जा सकती है।
वहीं मौजूदा यूजर्स भी अपने LinkedIn अकाउंट को Truecaller से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद वे Workplace और Job Title जैसी Professional Details को अपने Caller ID पर दिखा सकते हैं।
Verified जानकारी का भी मिलेगा संकेत
इस इंटीग्रेशन की खास बात LinkedIn Verification है। अगर किसी यूजर की Professional Information LinkedIn पर Verified है, तो Truecaller पर भी इससे जुड़ा Verification Signal दिखाई दे सकता है। Workplace Verified होने पर कंपनी की जानकारी के साथ संबंधित Indicator दिखाया जा सकता है।
अपनी मर्जी से दिखा सकेंगे जानकारी
Truecaller और LinkedIn का यह इंटीग्रेशन Optional है। यानी यूजर के लिए अपनी Workplace या Job Title की जानकारी Caller ID पर दिखाना अनिवार्य नहीं है। यूजर यह तय कर सकता है कि वह कौन-सी Professional Information शेयर करना चाहता है। जरूरत पड़ने पर LinkedIn अकाउंट को Truecaller से Disconnect भी किया जा सकता है।
फिलहाल Android यूजर्स के लिए सुविधा
यह सुविधा फिलहाल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि iPhone यूजर्स के लिए इसे बाद में लाने की बात कही गई है। खासतौर पर Recruiter, Client, Supplier और Business Contacts से जुड़े कॉल्स में यह Professional Context उपयोगी हो सकता है।












