Advertisement 2

Salman Khan की SVC63 का बड़ा अपडेट, मुंबई में 6 हफ्ते तक होगी ताबड़तोड़ शूटिंग, फिल्माए जाएंगे 3 धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस

By Riya Kumari

Published :

Follow
Salman Khan की SVC63 का बड़ा अपडेट, मुंबई में 6 हफ्ते तक होगी ताबड़तोड़ शूटिंग, फिल्माए जाएंगे 3 धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Salman Khan SVC63 Shoot Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म SVC63 को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की इस बिग-बजट एक्शन फिल्म का नया शेड्यूल 6 अगस्त से मुंबई में शुरू होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शेड्यूल करीब छह सप्ताह तक चलेगा, जिसमें फिल्म के कई अहम हिस्सों की शूटिंग की जाएगी।

यह भी पढे : ‘ढाई किलो का हाथ’ फिर गूंजा… बिहार में सनी देओल ने बोला अपना आइकॉनिक डायलॉग, फैंस ने पूरा किया संवाद

जानकारी के अनुसार इस लंबे शेड्यूल के दौरान फिल्म के तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे। इसके अलावा कई बड़े क्राउड सीन भी फिल्माए जाएंगे, जिनके लिए बड़े सेट और भारी संख्या में जूनियर आर्टिस्ट्स की तैयारी की गई है। मेकर्स इस शेड्यूल को फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मान रहे हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिल्म में नयनतारा मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी और वह भी इस मुंबई शेड्यूल का हिस्सा बन सकती हैं। फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है और इसे एक पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है।

सलमान खान पिछले कुछ समय से इस फिल्म के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उनका नया फिट लुक भी चर्चा में रहा, जिसे उनकी आगामी फिल्मों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। SVC63 को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब इस नए शूटिंग शेड्यूल ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version