सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में साल 2013 के धरना-प्रदर्शन और हंगामा मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव सहित पांच लोगों को बरी कर दिया।
यह भी पढे : जमशेदपुर में BJP की जीत का जश्न, आतिशबाजी-लड्डू और झालमुड़ी से मनाया विजयोत्सव
इस मामले में राहुल सिंह, धनंजय सिंह, डी.एन. सिंह और आर.बी. सरन भी आरोपी थे, जिन्हें कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया। यह मामला 4 जनवरी 2013 को उपायुक्त कार्यालय में हुए प्रदर्शन से जुड़ा था।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष केवल तीन गवाह पेश कर पाया, जबकि बचाव पक्ष ने मजबूत दलीलें रखीं। पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर अदालत ने सभी आरोपियों को राहत दे दी। फैसले के बाद आरोपियों और उनके समर्थकों में संतोष का माहौल देखा गया।









