---Advertisement---

मानगो नगर निगम को मिला पहला मेयर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Mango Municipal Corporation gets its first mayor

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम सामने आया है। कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या सिंह को 18,601 मतों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़े : दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट ने सबूतों को बताया कमजोर

चुनाव परिणाम के अनुसार सुधा गुप्ता को कुल 42,022 मत प्राप्त हुए, जबकि संध्या सिंह को 23,421 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस ऐतिहासिक जीत के साथ सुधा गुप्ता मानगो नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं।

समर्थकों में जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होते ही सुधा गुप्ता के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

सुधा गुप्ता का बयान

जीत के बाद सुधा गुप्ता ने कहा, “यह जीत मानगो की जनता की जीत है। मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं और भरोसा दिलाती हूं कि मानगो के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।”

राजनीतिक गलियारों में हलचल

इस बड़े अंतर से मिली जीत को मानगो की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिणाम आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों पर भी असर डालेगा। मानगो नगर निगम को पहली बार महिला मेयर मिलने से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version