Dr Abhishek Child Care

यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा को लेकर हो रहे कई खुलासे, क्या किया गया टारगेट ?

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क; पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान उच्चायोग के निष्कासित कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश ने दिल्ली में लगभग दो दर्जन ऐसे लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की, जिन्होंने या तो पाकिस्तान के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था। नहीं तो वे आवेदकों के रिश्तेदार थे।

एक विशेष शाखा अधिकारी ने खुलासा किया कि दिल्ली पुलिस की खुफिया शाखा के पाकिस्तान डेस्क से मिली सूचनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने करीब 25 लोगों से पूछताछ की, लेकिन उन्हें छोड़ दिया क्योंकि उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक तथ्य नहीं मिले। ऐसा प्रतीत हुआ कि उच्चायोग के कर्मचारियों की कोशिश नाकाम रही। हालांकि, दिल्ली पुलिस की जांच से पता चला कि दानिश वीजा अधिकारी नहीं था, जैसा कि उच्चायोग ने दावा किया था, बल्कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई में इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी था।

यह भी पढ़ें : आतंकवादी यदि पाकिस्तान में है तों उसे वहीं मरेंगे, बोले विदेश मंत्री जयशंकर

एक सूत्र ने खुलासा किया, “वह शोएब नाम के एक वरिष्ठ आईएसआई अधिकारी को रिपोर्ट करता था। उसे प्रभावशाली लोगों की भर्ती के अलावा भारतीय सिम कार्ड की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया था। दानिश का पासपोर्ट इस्लामाबाद में जारी किया गया था और उसे 21 जनवरी, 2022 को भारत के लिए वीजा दिया गया था। दस्तावेजों के अनुसार, दानिश का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल में हुआ था।

दानिश को 13 मई को भारत से निष्कासित कर दिया गया था, उन पर आरोप था कि उन्होंने संवेदनशील जानकारी एकत्र करने का काम किया।ऑनलाइन पाकिस्तान समर्थकों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नागरिकों की भर्ती वह करता था। वह हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा ​​के संपर्क में था, जिन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मई 2020 में ऐसी ही एक साजिश का भंडाफोड़ किया था, जिसमें वीजा अधिकारी बनकर बैठे दो अधिकारी आईएसआई एजेंट निकले। आबिद हुसैन और ताहिर खान की पहचान की गई और बाद में उन्हें अवांछित घोषित कर भारत से निकाल दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator