सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 7680 नियमित और 1444 बैकलॉग पद शामिल हैं। उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढे : यूजीसी नेट 2026 के तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होगी
जूनियर एसोसिएट (नियमित ),
- कुल पद : 7680
जूनियर एसोसिएट (बैकलॉग),
कुल पद : 1444
योग्यता :
किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र प्राप्त उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2026 या उससे पहले हो।
आवेदन शुल्क
750 रुपये। एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
वेतनमान : 26,730 रुपये।
आयु सीमा :
न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।
अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया :
प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। अंतिम सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
प्रोबेशन अवधि : छह माह ।
आवेदन शुल्क : 750 रुपये। एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
- भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट (https://sbi.co.in) पर जाएं और होमपेज पर ‘Careers’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर ‘Current Openings’ पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर RECRUI TMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES)… पर क्लिक करें। अब DOWNLOAD ADVERTISEMENT (English) पर क्लिक करें।
- नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़कर योग्यता की जांच कर लें।
- पिछले पेज पर वापस आएं। यहां नोटिफिकेशन के नीचे ‘APPLY NOW’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।









