---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 180 से बढ़ कर हुईं 250

By Riya Kumari

Published :

Follow
रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 180 से बढ़ कर हुईं 250

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 70 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे यहां सीटों की संख्या 180 से बढ़कर 250 हो गई है। इस मंजूरी के साथ ही रिम्स में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 250 सीटों पर दाखिला होगा।

यह भी पढे : नक्सलियों का सफाया करने उतरे 400 जवान

यूजी सीटों में वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार एवं एनएमसी को आवश्यक प्रस्ताव, अनुपालन रिपोर्ट व दस्तावेज भेजे थे। इसी क्रम में प्रथमचरण में एमजीएम जमशेदपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 की गई, दूसरे चरण में रिम्स रांची में सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है। भविष्य में राज्य के अन्यचिकित्सा महाविद्यालयों में भी एमबीबीएस व पीजी सीटों में वृद्धि की दिशा में प्रयास जारी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह झारखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version