Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

शहीद देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा को लेकर गोइलकेरा में बैठक, सांसद जोबा माझी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
शहीद देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा को लेकर गोइलकेरा में बैठक, सांसद जोबा माझी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/गोइलकेरा : शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को आदिवासी कला संस्कृति भवन में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

यह भी पढे : इंडिगो का किराया आज से दस हजार रुपये तक बढ़ा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक में श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम की अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। सांसद जोबा माझी ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और अनुशासन के साथ काम करने की अपील की।

जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष को किया याद

सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी हमारे आदर्श रहे हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखने को कहा। अतिथियों के स्वागत से लेकर सभा स्थल की व्यवस्था तक सभी कार्यों को बेहतर तालमेल के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित

बैठक में बताया गया कि 14 अक्टूबर को होने वाली श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री और कई विधायक भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी के साथ जुटने का निर्देश दिया गया।

शहीद देवेंद्र माझी की पुण्यतिथि पर गोइलकेरा में हर वर्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है। वे जल, जंगल और जमीन के अधिकारों तथा आदिवासी हितों के लिए संघर्ष के लिए याद किए जाते हैं।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, सचिव अघना कंडुलना, मुखिया उदय चेरेवा, महिला मोर्चा की सुखमती बानरा, आनंदपुर प्रखंड अध्यक्ष सिलबीरयुस तिर्की, हरीश बोदरा, कांडे बरजो, मरियम चेरेवा, रानी लागुरी, सिकंदर जोंको, शिवा नायक, दिनेश नायक और रविंद्र सरदार समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator