सोशल संवाद / डेस्क : Laptop Price Hike 2026: मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे तौर पर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर दिखाई देने लगा है। स्मार्टफोन के बाद अब लैपटॉप और पीसी भी महंगे होने लगे हैं। टेक दिग्गज Lenovo ने कुछ चुनिंदा बाजारों में अपने पीसी और लैपटॉप की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है।
यह भी पढे : iOS 26.3 Update: 39 सिक्योरिटी बग फिक्स, iPhone यूजर्स तुरंत करें इंस्टॉल
कंपनी का कहना है कि मेमोरी चिप्स की कमी (Memory Chip Shortage) जल्द खत्म होने वाली नहीं है, जिससे आने वाले महीनों में कीमतों के साथ-साथ प्रोडक्ट की उपलब्धता (Availability) भी प्रभावित हो सकती है। इससे पहले Samsung और Xiaomi भी बढ़ती लागत के कारण अपने स्मार्टफोन महंगे कर चुके हैं।
Lenovo ने क्यों बढ़ाए लैपटॉप और पीसी के दाम?
लेनोवो के मुताबिक, महंगी होती मेमोरी चिप्स ने पीसी बिजनेस की लागत को काफी बढ़ा दिया है।
मुख्य कारण:
- मेमोरी चिप्स की कीमतों में अस्थिरता
- सप्लाई चेन में बाधा
- प्रोडक्शन प्लानिंग में मुश्किल
- इन्वेंट्री मैनेजमेंट की बढ़ती लागत
कंपनी ने संभावित संकट को देखते हुए पहले ही एडवांस में मेमोरी चिप्स और अन्य जरूरी कंपोनेंट खरीद लिए थे। इससे लेनोवो के पास प्रतिस्पर्धियों की तुलना में ज्यादा स्टॉक मौजूद रहा और उत्पादन जारी रखने में मदद मिली।
हालांकि, अगर यह शॉर्टेज लंबे समय तक जारी रहती है, तो यह रणनीति भी ज्यादा समय तक काम नहीं करेगी। लेनोवो की तरह Intel के सीईओ भी पहले कह चुके हैं कि मेमोरी चिप्स की कमी का असर लंबे समय तक देखने को मिलेगा और जल्द राहत की उम्मीद कम है।

मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज क्यों हो रही है?
विशेषज्ञों का मानना है कि एआई (Artificial Intelligence) बूम इसका बड़ा कारण है।
1.एआई सर्वर और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग
मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अब कंज्यूमर डिवाइस की बजाय एआई सर्वर और डेटा सेंटर के लिए ज्यादा चिप्स तैयार कर रही हैं। यहां मांग ज्यादा है और कंपनियों को बेहतर मार्जिन मिलता है।
2. कंज्यूमर मार्केट में सप्लाई कम
एआई सेक्टर की ओर शिफ्ट होने के कारण स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए चिप्स की उपलब्धता घट रही है।
3. अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत
सिर्फ मेमोरी ही नहीं, बल्कि दूसरे हार्डवेयर कंपोनेंट्स भी महंगे हो रहे हैं, जिससे कंपनियों की कुल उत्पादन लागत बढ़ रही है।
उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर?
- लैपटॉप और पीसी की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव
- कुछ मॉडलों की उपलब्धता सीमित हो सकती है
- फेस्टिव सीजन में स्टॉक की कमी देखने को मिल सकती है
अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा कीमतों पर जल्द फैसला लेना बेहतर हो सकता है।










