Dr Abhishek Child Care

जेवियर पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस और नेशनल पेरेंट्स डे पर देशभक्ति व पारिवारिक मूल्यों का संदेश

By Riya Kumari

Published :

Follow
वजेवियर पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस और नेशनल पेरेंट्स डे पर देशभक्ति व पारिवारिक मूल्यों का संदेश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस एवं नेशनल पेरेंट्स डे के उपलक्ष्य में विविध प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 26 जुलाई को रविवार होने के कारण दोनों अवसरों का संयुक्त आयोजन 24 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, पारिवारिक मूल्यों और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।

यह भी पढे : CBSE Workshop: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान सभी ने एक मिनट का मौन रखकर देश की सेवा और सम्मान के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, स्लोगन, देशभक्ति गीत, नृत्य, चित्रकला, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग और पत्र लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने भाषणों, कविताओं और स्लोगनों के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद किया। वहीं, नेशनल पेरेंट्स डे के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। छोटे बच्चों ने कारगिल के वीर जवानों और अपने माता-पिता के लिए आकर्षक चित्र एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के नाम भावनात्मक पत्र लिखकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम सादगी, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version