सोशल संवाद / डेस्क : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में Google और Meta के बीच एक नया सहयोग देखने को मिला है। Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की है कि कंपनी के तीन AI मॉडल Muse Ember, Muse Spark 1.3 और Muse Wonder अब Google Cloud पर उपलब्ध हैं। इस घोषणा के बाद Google के CEO सुंदर पिचाई ने भी जुकरबर्ग का स्वागत करते हुए कहा कि Google Cloud के ग्राहकों को इन मॉडल्स की सुविधा देने के लिए कंपनी उत्साहित है।
यह भी पढे : Jio की नई 5G तकनीक से मॉल और ऑफिस में मिलेगी सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड, हर मंजिल पर होगा बेहतर नेटवर्क
Google Cloud पर उपलब्ध हुए Meta के तीन AI मॉडल
मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि Meta के तीन AI मॉडल अब Google Cloud के Model Garden पर उपलब्ध हैं। इसके जवाब में सुंदर पिचाई ने लिखा कि इन मॉडल्स का स्वागत है और Google Cloud ग्राहकों को इनकी सेवाएं देने के लिए वे उत्साहित हैं।
क्या काम करते हैं Muse AI के ये मॉडल?
Meta के तीनों AI मॉडल अलग-अलग तरह के कामों के लिए तैयार किए गए हैं।
- Muse Ember: यह Meta का किफायती और हल्का AI मॉडल है। इसे बार-बार किए जाने वाले काम, कोडिंग, डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और जानकारी निकालने जैसे कार्यों के लिए बनाया गया है।
- Muse Spark 1.3: यह मल्टी-स्टेप टास्क, कोडिंग, रीजनिंग और ऑटोमेशन जैसे कामों में मदद करता है।
- Muse Wonder: इसे जटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, एडवांस कोडिंग और कई चरणों वाले डिजिटल कार्यों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
डेवलपर्स और कंपनियों को क्या होगा फायदा?
Google Cloud के Model Garden के जरिए डेवलपर्स और कंपनियां इन AI मॉडल्स को Managed APIs के माध्यम से इस्तेमाल कर सकेंगी। इसका मतलब है कि कंपनियों को इन मॉडल्स को अपने सर्वर पर अलग से होस्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
इससे डेवलपर्स एक ही क्लाउड प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कंपनियों के AI मॉडल का इस्तेमाल और मूल्यांकन कर सकेंगे।
AI की दुनिया में बढ़ता सहयोग
इस घटनाक्रम की खास बात यह है कि Google और Meta दोनों AI के क्षेत्र में एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं। Google अपने Gemini AI मॉडल पर काम कर रहा है, जबकि Meta अपने Muse AI मॉडल को आगे बढ़ा रहा है।
इसके बावजूद Google Cloud पर Meta के मॉडल उपलब्ध होना दिखाता है कि AI की दुनिया में प्रतिस्पर्धा के साथ तकनीकी सहयोग भी बढ़ रहा है। इससे कंपनियों को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग AI मॉडल चुनने का विकल्प मिलेगा।











