सोशल संवाद / जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति योजना का ट्रायल सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मानगो नगर निगम के अधीन संचालित इस योजना के तहत संकोशाई श्यामनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी के इंटेकवेल से कॉलेज परिसर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) तक पानी सफलतापूर्वक पहुंचाया गया। हालांकि ट्रायल के दौरान पाइपलाइन में चार स्थानों पर लीकेज की समस्या सामने आई।

यह भी पढे : टाटा स्टील में दो साल में 10 हजार करोड़ का होगा निवेश
सूत्रों के अनुसार संकोशाई नंबर-1 क्षेत्र में तीन स्थानों तथा डिमना स्थित स्मार्ट बाजार के समीप एक स्थान पर पाइपलाइन से पानी का रिसाव मिला। इसके बाद निर्माण एजेंसी मदन लाल बजाज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने सभी लीकेज वाले स्थानों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी तकनीकी खामियों को दूर कर दिया जाएगा।
बताया गया कि योजना का ट्रायल पहले 15 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता, बिजली कनेक्शन में विलंब और लो वोल्टेज की समस्या के कारण इ सेस्थगित करना पड़ा। पाइपलाइन के ज्वाइंट और बैंड वाले हिस्सों पर की गई ढलाई को सूखने के लिए भी अतिरिक्त समय देना पड़ा। बिजली आपूर्ति नहीं मिलने पर एजेंसी ने डीजल जनरेटर की मदद से सफलतापूर्वक ट्रायल पूरा किया।
मरीजों का फर्श पर नहीं होगा इलाज, मिले 18 स्ट्रेचर
एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 18 नए स्ट्रेचर पहुंच गए हैं। अब मरीजों को फर्श पर लेटकर इलाज कराने की मजबूरी नहीं रहेगी। इमरजेंसी में बेड की कमी के कारण मरीजों को स्ट्रेचर पर इलाज कराना पड़ रहा था। कई मरीजों को बेंच या फर्श पर भी लेटना पड़ता था। नए स्ट्रेचर आने से मरीजों को राहत मिलेगी।









