Dr Abhishek Child Care

मंत्री बन्ना गुप्ता ने साजिश के तहत मानगो बाजार के दुकानों को उजाड़ा : विधायक सरयू राय 

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : मानगो डिमनो रोड के सेंट्रल व्रज में लगभग 50 वर्षों से अधिक समय में बसे दुकानदारों एवं फुटपाथ विक्रेताओं को पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा एकाएक उजाड़ कर जमींदोज किए जाने पर दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर युनियन के बुलावे पर विधायक सरयू राय उनसे मिलने पहुँचे.

इस दौरान वहाँ पूर्व में उपस्थित दर्जन भर कांग्रेस के महिला-पुरूषों ने सरयू राय का यह कहते हुए विरोध किया वे इस क्षेत्र के विधायक नहीं है और बन्ना गुप्ता जो करेंगे वही सही है. वे ( सरयू राय ) यहाँ क्यों आएँ है. इस पर आंदोलनरत दुकानदार भड़क गए और बन्ना समर्थकों को खदेड़ दिया.

इसके बाद सरयू राय ने प्रभावित दुकानदारों से बातकर उनकी पीड़ा जानी. गरीब दुकानदारों ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा दुकान तोड़ने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई. एकाएक बुलडोजर और क्रेन लाकर रात के समय उनके दुकानों को जमींदोज कर दिया गया. 250 से अधिक दुकानों को एक साथ जमींदोज कर दिया गया लेकिन प्रशासन के तरफ से इन दुकानों को पुनर्स्थापित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई. जिसका परिणाम है की सभी दुकानदार सड़क पर आ गए है और रोजी- रोटी का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है. जबकि केवल बन्ना समर्थक चंद दुकानदारों को ही नए सिरे से दुकान आवंटन मिलने की बात हो रही है.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने साजिश के तहत दुकानों को तुड़वाया : विधायक सरयू राय 

इस दौरान सरयू राय ने कहा की जिला प्रशासन के पास किसी दुकान को तोड़ने का लिखित आदेश नहीं है. यहाँ सीधे तौर पर साफ हो गया है की मंत्री बन्ना गुप्ता ने साजिश के तहत दुकानों को तुड़वाया है.  यहाँ दुकानदारों में मिलने आए है इस बात पर मंत्री बन्ना गुप्ता के पार्टी कांगेस से जुड़े कुछ लोगों को नागवार गुजर रहा है और वे लोग उनके आने का विरोध कर रहे है.

विधायक ने कहा की ऐसा नहीं होने दिया जाएगा की जिसको मंत्री चाहेंगे दुकान मिलेगी और जिसको नहीं चाहते उन्हें नहीं मिलेगी. श्री राय ने प्रभावित दुकानदारों को आश्वासन दिया की दुकान आवंटन में किसी तरह का पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा. नियम कानून के तहत सभी प्रभावित दुकानदारों को बसाना होगा. इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव से बात की और इस मामले में संज्ञान लेते हुए इस घटना की जांच करने की बात कही. इस संबंध में जिला के प्रशासनिक अधिकारियों से बातकर सभी दुकानदारों को नियमसंगत व्यवस्थित करने की मांग करेंगे.

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, संजीव आचार्या, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, सोशल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, प्रवीण सिंह, आकाश शाह, कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, अभिजित सेनापति, राहुल कुमार, नीरज साहु सहित अन्य उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version