सोशल संवाद / जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरप्रीत सिंह काले के आवास पहुंचकर उनके बड़े भाई त्रिलोचन सिंह खनूजा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
यह भी पढे : पीएम मोदी ने अर्जुन मुंडा की माताजी का पूछा हालचाल, भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री
इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत दुखद और पीड़ा की घड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
त्रिलोचन सिंह को बताया मिलनसार और मददगार इंसान
संजय सेठ ने त्रिलोचन सिंह खनूजा को याद करते हुए कहा कि वे बेहद जिंदादिल, मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनका स्नेह, आत्मीयता और समाज के प्रति सहयोग का भाव हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि त्रिलोचन सिंह के निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।











