Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मोदी बोले- गणेश पूजन में हिस्सा लिया तो कांग्रेसी भड़के:पहले जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेता था, आज आदिवासी मां ने खीर खिलाई

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन विवाद पर पहली बार बयान दिया।

उन्होंने भुवनेश्वर में जनता मैदान में कहा- सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग पिछले कुछ दिनों से इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि मैंने गणपति पूजन में हिस्सा लिया।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आज यहां आने से पहले आदिवासी परिवार के PM आवास गया था। हर साल जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने जाता था, वो मुझे गुड़ खिलाती थीं। आज मां नहीं हैं, लेकिन इस बार एक आदिवासी मां ने मुझे खीर खिलाई।

इससे पहले मोदी ने सुभद्रा योजना भी लॉन्च की। साथ ही कई रेलवे और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ 800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मोदी की स्पीच की 3 बड़ी बातें…

बांटों और राज करो की नीति पर: जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे, तब बांटों और राज करो उनका हथियार बन गया ​था। तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के जरिए भारत की आत्मा को जगाया था। बांटो और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों की नजरों में उस समय भी गणेश उत्सव खटकता था, आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।

महिला सशक्तिकरण पर: भारत में महिला सशक्तिकरण का एक और प्रतिबिंब है- प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के कारण अब छोटे से छोटे गांव में संपत्ति महिलाओं के नाम होने लगी है। कोई भी देश, कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसके विकास में उसकी आधी आबादी यानी हमारी नारी शक्ति की बराबर भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं का बढ़ता सामर्थ्य ओडिशा के विकास का मूल मंत्र होने वाला है।

सरकार के 100 दिन पर: आज सरकार के 100 दिन हुए हैं। इस दौरान, गरीब, किसान और नौजवान के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। हाल में ही धान किसानों, तिलहन और प्याज किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। विदेशी तेल के आयात पर शुल्क बढ़ाया गया है, ताकि देश के किसानों से ज्यादा कीमत पर खरीद हो। इसके अलावा बासमती के निर्यात पर लगने वाला शुल्क घटाया गया है।

मोदी जन्मदिन पर आदिवासी महिला के घर गए, खीर खाई

पीएम आवास योजना के तहत भुवनेश्वर में नायक परिवार को आवास मिला। PM उनके घर पहुंचे। खीर खाई। PM ने X पर कहा- नायक परिवार ने स्वादिष्ट खीर परोसी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator