Dr Abhishek Child Care

हो, मुंडा, संथाल, उरांव, खड़िया, भूमिज, विरहोर, गोंड, सहित 35 से ज्यादा आदिवासी संगठनों एवं जिले के ग्रामीण एक साथ मनाएंगे विश्व आदिवासी दिवस

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान चाईबासा में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा। विश्व आदिवासी दिवस 2023 के प्रचार प्रसार हेतु सदर प्रखंड अंतर्गत कुंदूबेड़ा और तोलगोए गांव में बैठक किया गया। कुंदूबेड़ा में ग्राम सभा उपाध्यक्ष सुनील पूर्ति की अध्यक्षता में बैठक रविवार को हुई। वही बैठक को संबोधन करते हुए प्रचार प्रसार के समन्वयक रमेश जेराई ने कहा कि प्रत्येक साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन होता आ रहा है।

यह आयोजन सिर्फ चाईबासा में नहीं बरन प्रत्येक जगह में जगन्नाथपुर, नोआमुंडी, चक्रधरपुर, जमशेदपुर, कुचाई , खरसावां के साथ-साथ पूरे दुनिया में मनाया जाता है।  23 दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने निर्णय लिया कि प्रत्येक साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा । इसलिए प्रत्येक साल 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाते आए हैं।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 9 अगस्त आदिवासी दिवस सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान चाईबासा में सभी आदिवासी समुदाय मिलकर मना रहे हैं। इस अवसर पर सभी आदिवासी समाज जैसे हो, मुंडा, संथाल, उरांव, खड़िया, भूमिज, विरहोर, गोंड, सहित 35 से ज्यादा आदिवासी संगठनों एवं ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया हैं। इस साल आत्मनिर्णय के लिए परिवर्तन के एजेंट के रूप में आदिवासी युवा, समान नागरिक संहिता से आदिवासी की रोटी प्रथा और संस्कृति को खतरा, सरना कोर्ट आदिवासी भाषाएं, कुर्मी के आदिवासी बनने से खतरा, देश में आदिवासियों पर हो रहे शोषण आदि विषय पर चर्चा किया जाएगा।

बैठक में 9 अगस्त आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी आदिवासी समुदाय के लोगो को पारंपरिक अपना-अपना ड्रेस कोड में भाग लेने के लिए निवेदन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य और गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इसके लिए रमेश जेराई(9162168149)से संपर्क कर अपना निबंध करा सकते हैं,  कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक कॉल भी लगाया जा रहा है स्टॉल बुकिंग के लिए सनी देवगम (7870613624) से संपर्क करने की जानकारी दी गई। बैठक को सिंधु पूर्ति, बिहारी लाल, निरन पूर्ति आदि ने भी संबोधन किया। बैठक में निराश पुर्ती,सोम पूर्ति, मंगल सिंह पूर्ति, नारायण पुर्ती, ललिता पूर्ति, सुनीता पूर्ति, सुंदर पुर्ती,सुरेश पूर्ति के साथ साथ दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे। अंत में सुनील पुर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन से सभा को समाप्त किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version